MP Police SI Bharti 2025: 7 साल बाद दरोगा भर्ती में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, एग्जाम पैटर्न भी बदला
MP Police SI Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में 7 वर्ष के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली है। 500 पदों पर युवाओं का सेलेक्शन किया जाएगा। 27 अक्टूबर से इसके रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होने वाले हैं। इसलिए जो भी पुरुष लंबे समय से सब इंस्पेक्टर पद के लिए तैयारी कर रहे थे। उन्हें अब इस पर और फोकस करना चाहिए। साथ ही जो लोग वर्दी पहन कर दरोगा बनने का सपना देख रहे हैं। उनके लिए भी सुनहरा अवसर है कि वह अभी से ही तैयारी प्रारम्भ कर दें।

अभी तक परीक्षा की तिथि, तो सामने नहीं आई है, लेकिन फार्म की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी अनाउंसमेंट की जा सकती है, जो पुरुष सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें यह बात जरूर जान लेनी चाहिए कि इस बार परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह से बदल गया है। पहले सिर्फ़ 200 नंबर का पेपर होता था और जो इसमें क्वालीफाई करता था। उसका फिजिकल हो जाता था फिजिकल में पास हो गए, तो जॉब पक्की हो जाती थी, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया काफी लंबी चलने वाली है और अब दो की बजाय चार फेस से गुजरना होगा।
सागर के गोपालगंज में कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करने वाले महिंद्रा कोचिंग के शुभम केसरी कर बताते हैं कि सब इंस्पेक्टर एक बड़ी पोस्ट होती है और इस पर सिलेक्शन होने के बाद एडिशनल एसपी की रैंक तक आराम से पहुंच सकते है, जिनकी किस्मत अच्छी होती है उन्हें कभी-कभी सुपरीटेंडेंट तक पहुंचाने का मौका मिल जाता है, लेकिन तैयारी करने वाले युवाओं को मैं बताना चाहता हूं कि इस बार एग्जाम का पैटर्न पूरी तरह से चेंज हो गया है। अब एमपीपीएससी की परीक्षा की तरह ही इसमें प्रीलिमिंस (प्री) और मेंस साक्षात्कार होगा, लेकिन इस परीक्षा में फिजिकल एक्स्ट्रा रहेगा।
शुभम सर बताते हैं कि जो अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। सबसे पहले उनका 100 नंबर का ऑब्जेक्टिव एग्जाम होगा, जो इसमें क्वालीफाई होंगे। उन्हें दूसरे चरण में एग्जाम देने का मौका मिलेगा, जिसमें 300 300 नंबर के दो एग्जाम होंगे, जो ऑब्जेक्टिव होंगे एमपीपीएससी की तरह रिटन वर्क नहीं होगा, फिर इसमें जो क्वालीफाई होगा। उनका फिजिकल किया जाएगा। फिजिकल की प्रक्रिया पूरे होने के बाद आप आगे के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो फिर अंतिम राउंड साक्षात्कार का होगा। इस तरह से एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया चार चरण में पूर्ण हो पाएगी जो थोड़ी लंबी भी हो सकती है।

