राष्ट्रीय

NIA Raid in Punjab: इन बड़े मुद्दों को लेकर हरकरत में आई NIA की टीम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार सुबह पंजाब के कई जिलों में दबिश दी. बठिंडा, मुक्तसर, मानसा और मोगा में एनआईए की टीमों की जांच चल रही है. नशा तस्करों को पकड़ने के लिए बठिंडा में ग्रीन एवेन्यू के एक घर में छापा मारा गया है.

11zon cropped 1 4
WhatsApp Group Join Now

वहीं मुक्तसर में अमनदीन के घर में टीम ने जांच की. अमनदीन नाभा कारावास में बंद है. वहीं मानसा के विशाल सिंह के घर पर रेड हुई है. विशाल सिंह कारावास में बंद है. सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर अर्श डल्ला ने उसे आधुनिक पिस्टल दिया था जिसे गुरप्रीत सिंह हरिनो के हत्या में इस्तेमाल किया गया था.

मोगा के बागेआना बस्ती में सुबह पांच बजे NIA के टीम ने बलजीत कुमार के घर पर रेड की. बलजीत कुमार के टेलीफोन पर 10 दिन पहले एक दो बार विदेश के नंबर से काॅल आई थी. इसी संबंध में एनआईए की टीम ने उससे पूछताछ की. बलजीत कुमार मोगा में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है. करीब एक घंटा पूछताछ के बाद टीम चली गई.

Back to top button