राष्ट्रीय

पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन

 

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में कानून प्रबंध बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे पंजाब में देर रात नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन ‘सतर्क’ चलाया गया. इसके अनुसार फरीदकोट जिले में इस विशेष चेकिंग का नेतृत्व करने के ल

इस ऑपरेशन के लिए एसपी संदीप कुमार और एसपी मनविंदरबीर सिंह की प्रतिनिधित्व में सीनियर ऑफिसरों और थानों के एसएचओ समेत करीब 200 जवान शामिल रहे. इस दौरान रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक विभिन्न स्थानों पर लगाए नाकों के साथ साथ रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों पर जांच की गई. किसी भी तरह की आंतरिक और बाहरी आवाजाही के लिए करीब 12 जांच चौकियां स्थापित की गईं और यहां पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई.Download 11zon 58

WhatsApp Group Join Now

फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई. इस दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई. विशेषकर वे वाहन जो लंबे समय से यहां खड़े थे. आईजी गुरदयाल सिंह ने ऑपरेशन का निरीक्षण ऑफिसरों और जवानों का हौसला बढ़ाया गया तथा भविष्य में बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए गए.

इस अवसर पर एसएसपी डाक्टर प्रज्ञा जैन ने कहा कि फरीदकोट पुलिस द्वारा शहर के सभी मुख्य स्थानों, मुख्य चौराहों और शहर के सीलिंग प्वाइंटों पर कड़ी चेकिंग की जाती है और ऑपरेशन सावधान के अनुसार इस चेकिंग प्रक्रिया को और कठोर कर दिया गया है.

असमाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए चलाया ऑपरेशन-आईजी

आईजी गुरदयाल सिंह ने बोला कि यह ऑपरेशन असमाजिक तत्वों की आवाजाही को पूरी तरह से रोकने के लिए किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बोला कि पंजाब पुलिस नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

Back to top button