राष्ट्रीय

अब अवध को गरमाएंगे पीएम मोदी, अमित शाह

बीजेपी के आला नेताओं का अब अवध क्षेत्र में डेरा होगा. सात मई को तीसरे चरण के मतदान के बाद अब चुनाव कानपुर-बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र की ओर बढ़ेगा. पीएम मोदी पांच मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे. उसी दिन पीएम खीरी, धौरहरा और सीतापुर लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त चुनावी रैली हरगांव में करेंगे. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को पांचवें चरण की सीटों को लेकर लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करेंगे. इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के अतिरिक्त अवध, कानपुर और काशी क्षेत्र की लोकसभा चुनाव से जुड़ी कोर टीम उपस्थित रहेगी. इससे पहले 28 अप्रैल को शाह कानपुर में चौथे चरण की सीटों को लेकर बैठक कर चुके हैं.

Newsexpress24. Com modi shah 1579580432

WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मई को अयोध्या आएंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम सुग्रीम किला से लता मंगेशकर चौक  तक रोड शो करेंगे. इस यात्रा में वे रामलला के दर्शन भी करेंगे. अवध क्षेत्र की सात-सात सीटों पर चौथे-पांचवें और दो सीटों पर छठे चरण में चुनाव होना है जबकि फैजाबाद सीट पर पांचवें चरण में चुनाव होगा. पीएम इस यात्रा के जरिए बीजेपी की प्रयास अगले चरणों की सीटों पर राम नाम की गूंज को तेज करने की है.

कोर कमेटी संग बैठक भी संभव
दूसरी ओर 2014 और 2019 में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान संभालने वाले अमित शाह इस बार भी चरणवार सीटों पर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा में जुटे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को वे लखनऊ में एयरपोर्ट के निकट स्थित होटल में पांचवें चरण की लोकसभा सीटों को लेकर समीक्षा करेंगे. इस चरण में अवध के साथ ही कानपुर-बुदंलेखंड और काशी क्षेत्र की सीटें शामिल हैं. 13 मई को पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. शाह लखनऊ में रात्रि प्रवास भी करेंगे. इस दौरान वे कोर कमेटी के साथ बैठक भी कर सकते हैं.

Back to top button