राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के विशेष आग्रह पर PM मोदी ने उनका किया आमंत्रण स्वीकार

नई दिल्ली/ग्वालियर: आखिरकार एक बार फिर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर होंगे जी हां, आनें वाले 21 अक्टूबर को पीएम मोदी ग्वालियर दौरे पर रहेंगे जहां वे सिंधिया विद्यालय की 125वीं एनवर्सरी कार्यक्रम में शामिल होंगे ख़बरों कि मानें तो केंद्रीय मंत्री ज्योतरादित्य सिंधिया के विशेष आग्रह पर पीएम मोदी ने उनका आमंत्रण स्वीकार किया हैजानकारी दें कि बीते 2 अक्टूबर को पीएम मोदी का ग्वालियर आगमन हुआ था तब उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए 16 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी थीNewsexpress24. Com pm modi in mp mp pm 21 125 navabharat download 11zon 2023 10 19t154929. 885

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी वहां सिंधिया विद्यालय के 125वीं वर्षगांठ के कार्यकर्म में शामिल होंगे वहीं सुरक्षा में 3000 पुलिस कर्मी और अधिकारी तैनात किए जाएंगे  सूत्रों के मुताबिक पीएम शाम 5 से 6:30 बजे तक स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे इस ख़ास कार्यक्रम में गवर्नर मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और सिंधिया एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष आरएस पवार भी शामिल होंगे

इसके साथ ही यह भी समाचार है कि पीएम मोदी यहां कार्यक्रम के दौरान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का शिलान्यस भी करेंगे वहीं वे सिंधिया विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने के अतिरिक्त ‘जय विलास पैलेस’ भी जा सकते हैं यहां पर पीएम मोदी म्यूजियम का अवलोकन करने के साथ दोपहर या रात्रि भोज भी कर सकते है, प्रशासन महल के आसपास प्रबंध और तैयारियां करने में जुटा हुआ है इस महल में भी पीएम मोदी की भव्य और शाही आगवानी के लिए जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं हालांकि अभी पीएम मोदी का जो कार्यक्रम आया है उसमें पीएम मोदी के महल जाने की कोई योजना नहीं है

Back to top button