आईआईटी जैम के लिए आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन
मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब JAM 2024 के लिए jam.iitm.ac.in पर और JAM औनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (JOAPS) के माध्यम से 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। JAM 2024 आवेदन फॉर्म विंडो 5 सितंबर को खोली गई। यह दूसरा मौका है, जब IIT JAM 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि बढ़ाई गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास JAM 2024 का संचालन कर रहा है।
JAM 2024 11 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा और परिणाम 22 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा। JAM 2024 स्कोर का इस्तेमाल MSc, MSc (प्रौद्योगिकी), MS (रिसर्च), MSc सहित कई पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्रामों एमटेक डुअल डिग्री, संयुक्त एमएससी – पीएचडी और कई विषयों में एमएससी पीएचडी डुअल डिग्री में एडमिशन के लिए किया जाता है।
IIT JAM 2024 ऐसे करें आवेदन
IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाएं।
आवश्यक विवरण के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र जैसे अन्य दस्तावेज़ (ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए) अपलोड करें।
JAM 2024 आवेदन शुल्क का औनलाइन भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें।
IIT JAM 2024 के लिए आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार जो भी IIT JAM 2024 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें एक पेपर के लिए 1,800 रुपये और दो पेपर के लिए 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 900 रुपये और दो पेपर के लिए 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।जिन उम्मीदवारों ने यूजी डिग्री पूरी कर ली है या वर्तमान में यूजी प्रोग्राम के आखिरी साल में पढ़ रहे हैं, वे JAM 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य हैं.8000 रुपये थी घर की कमाई, नहीं थे कोचिंग करने के पैसे, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी नीट में कामयाबी की कहानी
यूपीएसएसएससी की जॉब में कितनी मिलती है सैलरी, किन पदों पर होती है बहाली?

