राष्ट्रीय

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन 

Rajasthan News: निर्वाण यूनिवर्सिटी जयपुर में 8 फरवरी को सड़क सुरक्षा प्रबंधन केंद्र एवं बीएलएस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन संयुक्त परिवहन आयुक्त श्रीमती निधि सिंह और डॉएलएन पांडे परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग (सड़क सुरक्षा सेल) राजस्थान के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया उल्लेखनीय है कि निर्वाण यूनिवर्सिटी परिसर में दो दिवसीय कार्यशाला “सत्यम” के समाप्ति कार्यक्रम से पूर्व इस सड़क सुरक्षा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया गया डाक्टर प्रेरणा अरोड़ा सिंह-निदेशक, सेंटर फॉर रोड सेफ्टी मैनेजमेंट के निर्देशन में यह कार्यशाला आयोजित की गई Newsexpress24. Com jaipur news download 65

WhatsApp Group Join Now

 

समापन कार्यक्रम के अवसर पर संयुक्त परिवहन आयुक्त श्रीमती निधि सिंह ने हिंदुस्तान में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता के बारे जानकारी दी डॉएलएन पांडे परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने सेमेरिटन कानून और जीवन रक्षा योजना के बारे में जानकारी दी निर्वाण यूनिवर्सिटी के चेयरमेन डॉएसएलसिहाग ने इस अवसर पर बोला कि विश्व स्वास्थ्य संगठन योगदान केंद्र फॉर आपातकालीन एंड ट्रॉमा केयर, एम्स, नयी दिल्ली एवं परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान के योगदान से यूनिवर्सिटी परिसर में यह केंद्र स्थापित किया जा रहा है जो आने वाले समय में सभी के लिए कारगर सिद्ध होगा

प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
सीईओ एंड वाइस चेयरमेन डॉआरकेअरोड़ा ने कहा कि यूनिवर्सिटी परिसर में इस केंद्र की स्थापना से सड़क सुरक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता और समझ बढ़ेगी कार्यशाला के अंत में एम्स से आये हुए सभी प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला के प्रमाण पत्र दिये गए रजिस्ट्रार प्रो पीके राघव ने परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, सेंटर फॉर रोड सेफ्टी मैनेजमेंट एवं एम्स से आये हुए मेहमानों और टीम मेंबर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करवाने के बारे में आश्वासन दिया

 

Back to top button