राष्ट्रीय
ऑपरेशन सिंदूर से अभी नहीं मिलेगी पाकिस्तान को राहत, मोदी सरकार करने वाली है बड़ा खुलासा

WhatsApp Group
Join Now
सरकारी सूत्रों की मानें तो ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े एक अनुपूरक बजट के अनुसार हिंदुस्तान के रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया जा सकता है। यदि स्वीकृति मिल जाती है, तो यह बढ़ोतरी वित्तीय साल 2025-26 के लिए कुल रक्षा आवंटन को 7 लाख करोड़ रुपये से आगे ले जाएगी।
1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही सशस्त्र बलों के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया था। यह 2024-25 में आवंटित 6.22 लाख करोड़ रुपये से 9.2 फीसदी की गौरतलब वृद्धि है।

