पाकिस्तानी गुब्बारे से अनूपगढ़ जिले में मची खलबली, हो रही है जांच
Rajasthan News:राजस्थान के अनूपगढ़ जिले की रावला मंडी के गांव 22 आरजेडी में रविवार सुबह लगभग 9 बजे एक खेत मे पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। खेत में काश्त करने गए रामलाल ने जब गुब्बारा देखा तो इसने इसकी सूचना खेत के मालिक दुलीचंद कोदी।

दुलीचंद के द्वारा इसकी सूचना रावला पुलिस पुलिस स्टेशन में दी गई। सूचना मिलने पर रावला पुलिस पुलिस स्टेशन के एसआई मोहनलाल मीना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई मोहनलाल मीना ने कहा कि पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है और उसे रावला पुलिस पुलिस स्टेशन ले आए हैं। उन्होंने कहा कि गुब्बारे की सूचना सीमा सुरक्षा बल और सीआईडी को भी दे दी गई है। खेत में मिले गुब्बारे पर “पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और SGA” लिखा हुआ है।
एसआई मोहनलाल मीना ने कहा कि आज सुबह गांव 22 आरजेडी में दुलीचंद (40) पुत्र कालूराम शर्मा के खेत में रामलाल (80) पुत्र ओमप्रकाश काश्त करने गया था। रामलाल जब खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि खेत में एक ओर नीले और सफेद रंग का गुब्बारा पड़ा है और उस पर कुछ लिखा हुआ है।
रामलाल ने इसकी सूचना खेत के मालिक दुलीचंद को दी। सूचना मिलने पर दुलीचंद अपने पड़ोसी हेतराम (65) पुत्र ख्यालीराम के साथ पहुंचा। खेत में पहुंचने के बाद हेतराम के द्वारा इसकी सूचना रावला पुलिस पुलिस स्टेशन में दी गई।
एसआई मोहनलाल मीना ने कहा कि सिस्टम मिलने पर वह अपनी टीम के साथ लगभग 9:30 बजे खेत में पहुंच गए उन्होंने कहा कि खेत में पड़े गुब्बारे का निरीक्षण किया गया। गुब्बारे पर “पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और SGA” लिखा हुआ था।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध सामग्री गुब्बारे के साथ नहीं मिली है। पुलिस गुब्बारे को कब्जे में लेकर रावला पुलिस पुलिस स्टेशन ले आई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल और सीआईडी के ऑफिसरों को दे दी गई है।
एसआई ने कहा कि गांव 22 आरजेडी भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि संभवत तेज हवा के कारण यह पाकिस्तानी गुब्बारा भारत-पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 25 किलोमीटर दूर हिंदुस्तान में आया होगा।

