राष्ट्रीय

PM Modi Bihar Visit: इस हिंसक फ़रियाद के साथ पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचा शख्स

PM Modi Bihar Visit: प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ ही देर में बिहार के मधुबनी पहुंचेंगे यहां वे सीधा झंझारपुर के लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मंच पर पहुंचेंगे कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की वजह से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का स्वरूप बदल गया है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी झंझारपुर में पहले भव्य रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन, अब वे शोक सभा में शामिल होंगे पीएम का यह बिहार दौरा महज 55 मिनट का है इस दौरान उनका संबोधन केवल 15 मिनट का होगा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई है भीड़ में एक शख्स के हाथ में पोस्टर दिखा, जिसपर लिखा है “चलो पाकिस्तान, करो परमाणु प्रहार…”

Images 77 3
WhatsApp Group Join Now

पानी और सिक्कों पर बैन

पीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरे मधुबनी में सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किए गए हैं साथ ही जनसभा में सिक्के और पानी ले जाने पर भी मनाही है सुरक्षा कारणों से नेपाल सीमा को अगले 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है कार्यक्रम स्थल पर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर 100 चिकित्सक और 15 मेडिकल की टीम तैनात की हैं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे मधुबनी में सुरक्षा के विशेष व्यवस्था किये गए हैं SPG टीम दो दिन पहले ही मधुबनी पहुंच चुकी है सुरक्षा को छह स्तर में बांटा गया है इनमें एसपीजी की इनर कोर टीम, राज्य पुलिस के एलीट कमांडो, खुफिया कर्मी, त्वरित प्रतिक्रिया बल और बम स्क्वॉड शामिल हैं

13,480 करोड़ की सौगात

कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय झा, डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और नितिन नवीन उपस्थित रहेंगे पीएम आज अपने कार्यक्रम के दौरान मधुबनी वासियों को करीब 13,480 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे यहां वे कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

Back to top button