राष्ट्रीय

PM Modi दो दिवसीय लाओस यात्रा पर हुए रवाना

PM Modi Laos Visit: पीएम मोदी गुरुवार सुबह दो दिवसीय लाओस यात्रा पर रवाना हो गए इस दौरान वह लाओस में होने वाले 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे बता दें कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी लाओस के अपने समकक्ष सोनेक्साय सिफांडोन के निमंत्रण पर जा रहे हैंDownload 11zon 2024 10 10t120553. 717

WhatsApp Group Join Now

इस वर्ष लाओस में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

बता दें कि इस बार आसियान शिखर सम्मेलन की मेजबानी लाओस कर रहा है विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा कि, हिंदुस्तान आसियान से संबंधित सभी तंत्रों को बहुत महत्व देता है उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि ये बैठक भारत-आसियान संबंधों के भविष्य की दिशा तय करेगी

लाओस रवाना होने से पहले क्या कहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस की यात्रा पर रवना होने से पहले एक्स पर लिखा, “21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओ पीडीआर के लिए रवाना हो रहा हूं यह एक जरूरी वर्ष है, क्योंकि हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति का एक दशक पूरा कर रहे हैं, जिसके चलते हमारे राष्ट्र को काफी फायदा हुआ है इस यात्रा के दौरान वैश्विक नेताओं के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें और वार्ता भी होंगी

Back to top button