राष्ट्रीय

PM मोदी ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज से की मुलाकात

राजनांदगांव: पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में मशहूर तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ का दौरा किया और जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज से मुलाकात की

Newsexpress24. Com mp assembly elections 2023 navabharat mp assembly election 2023 pm modi khandwa 42

WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री ने डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी की तलहटी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की पीएम ने सोशल मीडिया में अपनी फोटोज़ पोस्ट कीं, जिसमें वह आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं

अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पीएम ने लिखा, ”छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं

भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें पीएम को बम्लेश्वरी मंदिर में को प्रसाद चढ़ाते हुए तथा पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है बीजेपी ने लिखा है, ”भारत के यशस्वी पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर में बम्लेश्वरी मैया के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना कर हिंदुस्तान के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

प्रधानमंत्री के साथ राजनांदगांव क्षेत्र के विधायक और पूर्व सीएम रमन सिंह भी थे 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र उन बीस सीट में से एक है, जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा अन्य 70 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे

Back to top button