राष्ट्रीय

टीम इंडिया के घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी की PM मोदी ने जमकर की तारीफ

नई दिल्ली: जहाँ एक तरफ टीम इण्डिया (Team India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 70 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल का टिकट कटा लिया है वहीं इस मैच में मोहम्मद शमी (Mohd. Shami) ने बहुत बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 7 बेहतरीन विकेट झटके अब शमी की इस जानदार और खतरनाक गेंदबाजी की पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने भी खुलकर और जमकर प्रशंसा की है   

Newsexpress24. Com pm modi on mohd shami pm navabharat image 1700070718 1 11zon

WhatsApp Group Join Now

PM मोदी ने की शमी की तारीफ़

शमी के इस हैरतअंगेज कारनामे पर पीएम मोदी ने ‘X’ पर कहा, ”आज का यह सेमीफ़ाइनल, बहुत बढ़िया पर्सनल प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया मोहम्मद शमी की बहुत बढ़िया गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढियां याद रखेगी वेल प्लेड शमी!”

वहीँ टीम इण्डिया का उत्साहवर्धन करते हुए पीएम मोदी ने बोला कि, “टीम इण्डिया को बधाई!भारत ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया और बहुत बढ़िया अंदाज में फाइनल में प्रवेश भी कियाइस बेमिसाल बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए यह मैच पक्का कर दियाफाइनल के लिए मेरी शुभकामनाएँ!”

शमी और टीम इण्डिया का जबरदस्त प्रदर्शन

जानकारी दें की इस वर्ष के वर्ल्ड कप में टीम इण्डिया के बेहतरीन गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 मैचों में 23 विकेट झटके हैं वहीँ न्यूजीलैंड के विरुद्ध बहुत बढ़िया प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है वहीं टीम इण्डिया की तरफ से मोहम्मद शमी ने 95 ओवर में मात्र 57 देकर बेहतीन 7 विकेट हासिल किए वहीँ टीम इण्डिया ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था इस स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ढेर हो गई वर्ल्ड कप में यह भारतीय टीम की लगातार 10वीं जीत है हालाँकि न्यूजीलैंड की टीम ने भी इस मैच के लिए अपनी जान लड़ा दी थी

भारत की इस अतिमहत्वपूर्ण जीत पर पीएम मोदी के अतिरिक्त गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई कद्दावर नेताओं ने शुभकामना दी

Back to top button