राष्ट्रीय

PM मोदी महाराष्ट्र में आज कई विकास परियोजनाओं का करेंगे अनावरण

कानपुर (इंटरनेट डेस्क). पीएम नरेंद्र शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. पीएम ने अपनी यात्रा की आरंभ वाशिम से की है. जहां उन्होंने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन जो बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाता है. इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पोहरादेवी स्थित जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना किया और संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पोहरादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने पारंपरिक ढोल पर हाथ आजमाया. शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर पीएम का महाराष्ट्र के वाशिम में पारंपरिक ढोल बजाते हुए वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी उपस्थित थे.Download 11zon 2024 10 05t162534. 734

WhatsApp Group Join Now

पीएम मोदी महाराष्ट्र को देंगे बड़ी सौगात
बतादें कि पीएम मोदी महाराष्ट्र में आज करीब 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. पीएम आज सुबह नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने किया. वहां से वे हेलीकॉप्टर से पोहरादेवी पहुंचे. पीएम महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं. वाशिम के बाद वे कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए ठाणे और मुंबई जाएंगे. इसमें शहर की पहली पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो लाइन, कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन भी शामिल है.

 

Back to top button