राष्ट्रीय
PM Modi: अगले महीने थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे. इसे लेकर आधिकारिक घोषणा कर दिया गया है. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पहले थाईलैंड और फिर श्रीलंका जाएंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, थाईलैंड के पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर पीएम मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे. इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष थाईलैंड करेगा. यह पीएम की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी. इसके बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी कोलंबो रवाना होंगे. पीएम श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर 4 से 6 अप्रैल 2025 तक वे श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे.


