राष्ट्रीय
ट्रुथ सोशल पर अपने पहले पोस्ट में पीएम मोदी ने ये लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ को ज्वाइन कर लिया. ट्रुथ सोशल पर अपने पहले पोस्ट में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा कि ट्रुथ सोशल पर आकर बहुत खुशी हुई! यहां उपस्थित सभी जोशीले लोगों से वार्ता करने और आने वाले समय में सार्थक वार्ता करने के लिए उत्सुक हूं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ 2019 की अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान टेक्सास के ह्यूस्टन में मंच पर अपनी और ट्रंप की एक तस्वीर भी पोस्ट की. अपने दूसरे पोस्ट में पीएम ने ट्रंप की रविवार की पोस्ट को फिर से शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी एआई शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पॉडकास्ट का वीडियो लिंक शेयर किया था.

WhatsApp Group
Join Now
पीएम मोदी ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए लिखा कि मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप, आपका धन्यवाद. मैंने अपनी जीवन यात्रा, हिंदुस्तान के सभ्यतागत दृष्टिकोण, वैश्विक मुद्दों और बहुत कुछ सहित कई विषयों को कवर किया है. मंच से जुड़ने के एक घंटे के भीतर ही मोदी के 6,500 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हो गए. वे केवल डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को फ़ॉलो कर रहे हैं. फ़्रिडमैन के साथ तीन घंटे के पॉडकास्ट के दौरान पीएम ने ट्रंप और अमेरिका के साथ अपने संबंधों और दोस्ती के बारे में बात की. उन्होंने सितंबर 2019 में ह्यूस्टन के खचाखच भरे एनआरजी स्टेडियम में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को याद किया और कहा कि कैसे ट्रंप ने दर्शकों के बीच बैठकर उनका भाषण सुना था.
हमने ह्यूस्टन में एक कार्यक्रम आयोजित किया था, हाउडी मोदी. राष्ट्रपति ट्रम्प और मैं दोनों वहाँ थे, और पूरा स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ था. अमेरिका में किसी कार्यक्रम में भारी भीड़ एक बहुत बड़ा क्षण होता है. जबकि खेलों में स्टेडियमों का भरा होना आम बात है, लेकिन सियासी रैली के लिए यह असाधारण था> प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रिडमैन को बताया. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो पहली तस्वीर पोस्ट की, उसमें ‘हाउडी मोदी’ की एक तस्वीर थी. ट्रस्ट सोशल को फरवरी, 2022 में लॉन्च किया गया था, जब ट्रंप को एक्स (तब ट्विटर) से प्रतिबंधित कर दिया गया था. तब से, एक्स को ट्रंप के विश्वासपात्र अरबपति एलन मस्क ने खरीद लिया है और अमेरिकी राष्ट्रपति को फिर से इस प्लेटफॉर्म पर शामिल कर लिया गया है.