दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी में मचा सियासी घमासान
Delhi election news : दिल्ली विधानसभा चुनावों के घोषणा से पहले ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. दोनों ही दल एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच मंगलवार को दिल्ली बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल (arvind kejriwal) पर एक पोस्टर जारी करते हुए उन्हें चुनावी हिंदू कहा है.
दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्टर जारी किया है. इसमें केजरीवाल रुद्राक्ष की माला के साथ ही फूलों की माला भी पहने नजर आ रहे हैं. साथ ही में चुनावी हिंदू लिखा हुआ है. इसमें बैकग्राउंड में घंटियां भी नजर आ रही है. पोस्टर में नीचे लिखा हुआ है, मंदिर जाना है बस मेरे लिए एक छलावा, पुजारियों का सम्मान मेरा चुनावी दिखावा, सनातक धर्म का मैंने हमेशा मजाक उड़ाया.

साथ ही में किए गए पोस्ट में दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल को ऐसा चुनावी हिंदू करार दिया जिसने 10 वर्ष तक इमामों को सैलरी बांटी, जो जो ख़ुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे. ट्वीट में पार्टी ने केजरीवाल पर मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोलने का इल्जाम लगाया और उनकी राजनीति को हिंदू विरोधी बताया. उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर एक पोस्ट में बोला कि आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से मैं अपनी पत्नी के साथ पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुरुआत करूंगा. आतिशी जी करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से इस योजना का शुरुआत करेंगी.
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी ने एक और चुनावी कार्ड खेला है. दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना प्रारम्भ की है. योजना में मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपए दिए जाएंगे. पार्टी का दावा है कि दिल्ली राष्ट्र का पहला राज्य जहां पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेगी सम्मान राशि मिलेगी. योजना के लिए पंजीकरण आज से प्रारम्भ हो रहे हैं.

