प्रयागराज महाकुंभ का आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे समापन
CM Yogi Adityanath Video: प्रयागराज महाकुंभ का आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाप्ति करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी संगम घाट पहुंचे हैं जहां उन्होंने घाटों की सफाई की और फिर पूजा अर्चना की है। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी अरैल घाट गए और वहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री और की अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे। कल महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही 45 दिनों से चले आ रहे महाकुंभ की समापन हो गई।

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर की महाकुंभ की तस्वीरें
महाकुंभ संपन्न हुआ…एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का कोशिश किया है… महाकुंभ में जिस भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की है वो केवल एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध रखने के लिए कई सदियों की एक सशक्त नींव भी रख गया है।
डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी का किया धन्यवाद
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “महाशिवरात्रि के स्नान के बाद मैं महाकुंभ में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का दिल से आभार प्रकट करता हूं. प्रबंध से जुड़े हमारे सफाई कर्मी, अन्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्सों और सभी का आभार प्रकट करता हूं… आप सभी के योगदान और कृपा से बहुत ही सफल ढंग से महाकुंभ का आयोजन हुआ… इतनी बड़ी संख्या विश्व में कभी भी एक जगह पर एकत्रित नहीं हुई… पीएम मोदी का भी दिल से आभार प्रकट करता हूं।

