राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी बीना में इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

नई दिल्ली/भोपाल आज यानी 14 सितंबर गुरूवार को पीएम नरेन्द्र मोदी को मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं वहीं इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भोपाल पहुंच चुके हैं यहां से वो बीना पहुंचे हैं जहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

Newsexpress24. Com pm modi in bina mp 50 navabharat download 2023 09 14t125632. 956

WhatsApp Group Join Now

जी हां, पीएम मोदी अब से कुछ देर पहले बीना पहुंचे जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 50,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

मिली जानकारी के मुताबिक, इन परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नयी औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं यह भी बता दें कि, मध्यप्रदेश में ये नयी परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास में जरूरी रूप से सहयोग देंगी

वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अत्याधुनिक बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और इसमें करीब 1,200 केटीपीए (किलो-टन प्रति वर्ष) एथिलीन और प्रोपलीन का उत्पादन होगा, जो कपड़ा, पैकेजिंग और फार्मा जैसे विभिन्न क्षेत्र में जरूरी घटक हैं इस रिफाइनरी से राष्ट्र की आयात निर्भरता कम होगी और पीएम के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम होगा

यह भी गौरतलब है कि, मध्यप्रदेश के बाद पीएम मोदी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और कांग्रेस पार्टी शासित राज्य के अपने दौरे में रेल क्षेत्र की करीब 6,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे पीएम मोदी केंद्र की स्वास्थ्य सेवा पहल के अनुसार छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में बनाए जाने वाले 50 बिस्तरों वाले प्रत्येक ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे

 

Back to top button