राष्ट्रीय

एयर इंडिया के दो विमानों में आई समस्या

WhatsApp Group Join Now

भारतीय एयरलाइन एयर इण्डिया के विमानों में गड़बड़ी के मुद्दे बढ़ते जा रहे हैं. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से यह एयरलाइन लगातार अपने विमानों की जांच कर रही है और जांच में कई विमानों में परेशानी भी सामने आ रही है. रविवार (22 जून) को एयर इण्डिया के दो विमानों में परेशानी आई. इस वजह से यात्रियों को भी कठिनाई हुई. एयर इण्डिया के एक विमान को तिरुवनंतपुरम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. वहीं, दूसरे विमान में गड़बड़ी के चलते त्रिवेंद्रम से दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी.

Download 2025 06 23t113840. 179

अधिकारियों ने कहा कि एक विमान से पक्षी टकराने के चलते त्रिवेंद्रम से दिल्ली जाने वाली एयर इण्डिया की एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया.

दिल्ली से त्रिवेंद्रम जा रही फ्लाइट से टकराया विमान

त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एयर इण्डिया का विमान उड़ा रहे पायलट ने पक्षी टकराने की सूचना दी थी. यह फ्लाइट दिल्ली से त्रिवेंद्रम जा रही थी. त्रिवेंद्रम में फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतर गई और पक्षी टकराने के बाद औपचारिक जांच पूरी होने का प्रतीक्षा कर रही है. यही फ्लाइट दिल्ली वापस जाने वाली थी, जो अब रद्द हो गई है.

दिल्ली-कोच्ची फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग

दिल्ली से कोच्चि जा रहे एयर इण्डिया के एक विमान को ऑयल कम होने के कारण तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. ऑयल भरने के बाद फ्लाइट कोच्चि के लिए रवाना हो गई और सुरक्षित लैंडिंग की.

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इण्डिया सतर्क

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इण्डिया का विमान 12 जून को हादसे का शिकार हो गया था. विमान में 242 लोग सवार थे. इनमें से 241 लोगों की मृत्यु हो गई थी. विमान जिस इमारत से टकराया, उसमें उपस्थित कई लोग मारे गए थे. अब तक 270 मौतों की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 300 के पार भी पहुंच सकती है. इस हादसे के बाद एयर इण्डिया लगातार अपने विमानों की जांच कर रही है. इस वजह से कई फ्लाइट कैंसिल भी हुई हैं. जांच के दौरान कई कमियां सामने आई हैं, जिन्हें ठीक कर विमानों को दोबारा इस्तेमाल में लाया जा रहा है.

Back to top button