राष्ट्रीय

नवनिर्वाचित सांसदों द्वारा शपथ लेने का सिलसिला जारी

Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र चल रहा है सत्र के दूसरे दिन आज भी नवनिर्वाचित सांसदों द्वारा शपथ लेने का सिलसिला जारी है आज दूसरे दिन यूपी के सांसद शपथ ले रहे हैं इस कड़ी में रायबरेली से कांग्रेस पार्टी सांसद राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण करेंगे राहुल गांधी के शपथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी संसद भवन पहुंच गई हैं

Ajit 6

WhatsApp Group Join Now

सबसे पहले महाराष्ट्र के सांसदों की शपथ
मंगलवार को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही प्रारम्भ कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई सबसे पहले महाराष्ट्र के सांसदों को शपथ दिलाई गई महाराष्ट्र के लगभग सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों ने मराठी भाषा में शपथ ली कुछ ने हिंदी और अंग्रेजी में भी शपथ ली सबसे पहले शपथ नंदुरबार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी सांसद गोवाल कागदा पडवी ने ग्रहण की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सदस्य सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे ने शपथ लेने के बाद पीठासीन कार्यवाहक अध्यक्ष महताब का अभिवादन करते हुए उनके पैर छुए सुले ने शपथ लेने के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी अभिवादन किया

महाराष्ट्र से शपथ लेने वालों में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, शिवसेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे भी शामिल थे

शोलापुर से कांग्रेस पार्टी सांसद निर्वाचित हुईं प्रणीति शिंदे ने हिंदी में शपथ ली पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री प्रणीति और कांग्रेस पार्टी के अन्य कुछ सदस्यों ने शपथ लेते समय हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी महाराष्ट्र के कई सदस्यों ने भी अपने शपथ वक्तव्य के बाद ‘जय महाराष्ट्र’, ‘जय भीम’ और ‘जय शिवाजी’ जैसे नारे लगाए

मणिपुर की दोनों सीट से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सदस्य जब शपथ लेने पहुंचे तो पूर्वोत्तर के सदस्यों ने परंपरागत शैली में गीत गाकर उनका स्वागत किया दोनों सदस्य जब शपथ लेने के लिए पोडियम तक पहुंचे तो कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने अपने जगह पर खड़े होकर मेज थपथपाई आर्थर जब शपथ लेने के लिए उठे तो कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी को भी अपने जगह पर खड़े होकर उनका अभिवादन करते हुए देखा गया

ओडिशा के ज्यादातर सदस्यों ने ओड़िया भाषा में शपथ ली शपथ लेने के बाद ओडिशा के लगभग प्रत्येक सदस्य ने ‘जय जगन्नाथ’ के नारे लगाये ओडिशा के बाद पंजाब और राजस्थान के नव निर्वाचित लोकसभा सदस्यों ने शपथ ली भोजनावकाश से पहले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के इंद्र हांग सुब्बा ने शपथ ली

Back to top button