राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ चुपचाप की बैठक

हाल ही में ओलंपिक में डिसक्‍वालिफाई होने के बाद जमकर चर्चा में आई रेसलर विनेश फोगट और पहलवान बजरंग पूनिया ने कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

1200 675 20397319 thumbnail 16x9 rahul

WhatsApp Group Join Now

चर्चा है कि क्‍या विनेश फोगट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी ज्‍वॉइन करेंगे. क्‍या वे हरियाणा से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं. दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) की तैयारियां हो रही हैं, ऐसे में इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं.

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी बीच पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. इस मुलाकात चुनाव के समय में हो रही है रही है इसलिए बोला जा रहा है कि बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को विधानसभा का टिकट मिल सकता है. दोनों पहलवान कांग्रेस पार्टी की ओर से मैदान में उतर सकते हैं.

क्‍या है कयास : चुनाव के बीच ये कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश को दादरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. इन चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं. इस मुलाकात की फोटो कांग्रेस पार्टी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है. इसके बाद दोनों पहलवानों का चुनाव के मैदान में उतरना तय बताया जा रहा है. फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में इस मुलाकात की चर्चा हो रही है.

बता दें कि विनेश फोगट हाल ही में रेसलिंग में डिसक्‍वालिफाई हो गई थीं. जिसके बाद पीमए मोदी ने उन्‍हें कॉल कर के निराश नहीं होने की बात कही थी. इसके पहले बृजभूषण सिंह शरण के यौन उत्‍पीडन के विरोध के मुद्दे में विनेश फोगट ने कई अन्‍य पहलवानों के साथ दिल्‍ली में प्रदर्शन किया था. इस दौरान वे खूब चर्चा में आई थी

Back to top button