राष्ट्रीय

राहुल गांधी को हज यात्रा करनी चाहिए : आचार्य प्रमोद

WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी. अब राहुल गांधी की इस यात्रा पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है. आचार्य प्रमोद ने बोला है कि राहुल गांधी को बिहार में यात्रा नहीं करनी चाहिए, उन्हें बिहार में यात्रा करने से लाभ नहीं होगा. आचार्य प्रमोद ने आगे बोला कि राहुल गांधी को हज यात्रा करनी चाहिए.

Download 2025 08 18t180556. 759

क्या बोले आचार्य प्रमोद?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- “राहुल गांधी को बिहार में यात्रा नहीं करनी चाहिए, बिहार में यात्रा करने से उन्हें लाभ नहीं होगा, उन्हें हज यात्रा करनी चाहिए. यदि इलेक्शन कमीशन चोर है तो राहुल गांधी को लोकसभा के सदस्यता से त्याग-पत्र दे देना चाहिए. उत्तर प्रदेश के 30/ 35 सांसद हैं जो इलेक्शन कमीशन के सर्टिफिकेट से आए हैं उन्हें त्याग-पत्र दे देना चाहिए. यदि इलेक्शन कमीशन चोर है तो हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना में गवर्नमेंट को रहने का अधिकार नहीं है. तमाम मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ने इसी इलेक्शन कमीशन के सर्टिफिकेट से जीत हासिल किया हैं.

राहुल गांधी एब्नार्मल आदमी हैं- आचार्य प्रमोद

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- “वोट चोरी जैसे आप इल्जाम मानसिक दिवालियापन का सबूत है. जो आदमी अपने बुजुर्गों का सम्मान करना नहीं जानता, जो अपनी संस्कृति का सम्मान करना नहीं जानता, जो अपने राष्ट्र का सम्मान करना नहीं जानता, वह किसी संस्था का सम्मान नहीं कर सकता. 150 वर्ष पुरानी पार्टी कांग्रेस को राहुल गांधी को समाप्त करने में 15 साल लगे. विपक्ष ने राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार किया है, विपक्ष का क्या हाल होगा. राहुल गांधी की जो हरकत है, जो उनकी बॉडी लैंग्वेज है, जो उनकी शब्दावली है,जो उनके तौर ढंग हैं, ऐसा लगता है कि वह एब्नार्मल आदमी हैं.

उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी बोले आचार्य प्रमोद

भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर सीपी राधाकृष्णन पर अपनी राय देते हुए आचार्य प्रमोद ने बोला कि “पूरे विपक्ष से अपील करना चाहता हूं कि राधाकृष्णन सच्चे राष्ट्रभक्त है. विपक्षी दलों से आग्रह करता हूं कि उनके विरुद्ध कोई उम्मीदवार न उतारें, निर्विरोध चुनना चाहिए. उपराष्ट्रपति का जो यह पद है, इतने अच्छे कैंडिडेट को बीजेपी ने घोषित किया, NDA ने घोषित किया उसका समर्थन होना चाहिए, लेकिन यह करेंगे नहीं.

RSS को लेकर क्या बोले- आचार्य प्रमोद

आचार्य प्रमोद ने आगे कहा- “प्रधानमंत्री ने लाल किला के प्राचीर से संघ के विषय में बात की है. इस पर इतना बोलना चाहूंगा कि यह जो हिंदुस्तान है, यह जो देश है एक मंदिर है और संघ का जो मुख्यालय है वह इसका गर्भ गृह है. संंघ किसी एक धर्म का, एक संप्रदाय का, एक सियासी दल का, एक विचार का संगठन नहीं है. संघ देश के निर्माण में जुटा हुआ, देश के उत्थान और देश की एकता, देश की प्रेम जागने की ज्योत जलाने वाला संगठन है. इसलिए पीएम ने जो संघ पर कहा ठीक कहा है.

Back to top button