राष्ट्रीय

रेलयात्री ध्यान दें! गोरखपुर-डोमिनगढ़ सेक्शन में डबलिंग के चलते जमुई रूट पर थमेगी ट्रेनों की रफ्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-डोमिनगढ़ रूट पर रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए जरूरी कदम उठाया है. गोरखपुर जंक्शन से डोमिनगढ़ तक 4 किलोमीटर की तीसरी लाइन और गोरखपुर से नकहा जंगल तक 5 किलोमीटर के दोहरीकरण की कमीशनिंग की जाएगी. इस काम के वजह से जमुई

.Images 2025 09 09t143516. 047

WhatsApp Group Join Now

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, इस काम के लिए 22 सितंबर 2025 को प्री-इंटरलॉक और 23 से 26 सितंबर 2025 तक नॉन-इंटरलॉक कार्य किया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और कुछ का मार्ग बदलाव किया जाएगा. 26 सितंबर को रेल सुरक्षा आयुक्त इस काम का निरीक्षण करेंगे.

डोमिनगढ़ में ट्रेनों की देरी होगी कम

यह काम पूरा होने के बाद डोमिनगढ़ में ट्रेनों की देरी कम होगी. दशहरा, दीपावली और छठ पूजा से पहले यह काम समाप्त हो जाएगा. इससे त्योहारों के दौरान अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकेंगी. यह प्रोजेक्ट रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है.

गाड़ियां अधिक संख्या में तेज गति से चलेंगी

तीसरी लाइन के निर्माण और दोहरीकरण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी साथ ही मांग के अनुरूप गाड़ियां अधिक संख्या में तेज गति से चलाई जा सकेंगी. यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा, समय पालन में सुधार होगा. इसके साथ ही इस रेलखंड पर खुलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में भी कमी आयेगी.

परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें –

1 गाड़ी सं. 15027 सम्भलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस – 25.09.25 से 29.09.25 तक 2. गाड़ी सं. 15047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस – 25 एवं 27.09.25 को 3. गाड़ी सं. 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस – 23 एवं 26.09.25 को 4. गाड़ी सं. 15049 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस – 24 एवं 28.09.25 को 5. गाड़ी सं. 15050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस – 24 एवं 27.09.25 को 6. गाड़ी सं. 15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस – 26.09.25 को 7. गाड़ी सं. 15052 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस – 25.09.25 को

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें –

1. हावड़ा से 22 से 26 सितम्बर, 2025 तक खुलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भटनी-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के जगह पर परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. 2. काठगोदाम से 22 से 26 सितम्बर, 2025 तक खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-देवरिया सदर-भटनी के जगह पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-मऊ-भटनी के रास्ते चलाई जायेगी.

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. कोलकाता से 22 एवं 23 सितम्बर, 2025 को खुलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस का आंशिक समाप्ति देवरिया सदर स्टेशन पर किया जाएगा. यह गाड़ी देवरिया सदर-गोरखपुर के मध्य खारिज रहेगी. 2. आसनसोल से 26 सितम्बर,2025 को खुलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस का आंशिक समाप्ति गोरखपुर के जगह पर सीवान जं. पर किया जाएगा. यह गाड़ी सीवान से गोरखपुर के मध्य खारिज रहेगी. 3. गोरखपुर से 27 सितम्बर, 2025 को खुलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ गोरखपुर के जगह पर सीवान से किया जाएगा. यह गाड़ी गोरखपुर से सीवान के मध्य खारिज रहेगी.

पुनर्निर्धारण कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

काठगोदाम से 21 सितम्बर, 2025 को खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावडा बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी.

Back to top button