राष्ट्रीय

दिल्ली, यूपी में लगातार 5 दिन बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

IMD Weather Forcast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है. विभाग ने आसार जताई है कि दिल्ली और एनसीआर इलाकों में 10 मई को तेज हवाएं चल सकती हैं. अगले कुछ दिन बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली में तापमान अभी अधिक है. लोग गर्मी से जूझ रहे हैं. यदि बारिश होती है, तो तापमान से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई को दिल्ली में न्यूनतम 29 और अधिकतम 40 डिग्री तापमान रह सकता है.

Newsexpress24. Com 5 imd rainfall alert monsoon weather update 9 june forecast delhi up bihar ncr mon

WhatsApp Group Join Now

वहीं, उत्तराखंड के बागेश्वर और अल्मोड़ा में बादल फटने की जानकारी मिली है. उत्तरकाशी में ओले गिरे हैं. बंगाल में भी मौसम खराब कहा जा रहा है. कोलकाता और साथ लगते इलाकों में भारी बारिश हुई है. उत्तर प्रदेश की बात करें, तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. यहां अगले 5 दिन लगातार बारिश हो सकती है. राष्ट्र के कई हिस्सों में अभी हीटवेव का असर है. लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे. उत्तराखंड में बारिश के कारण जंगलों की आग तो बुझ गई है, लेकिन बागेश्वर और अल्मोड़ा में बाढ़ जैसे हालात हैं. कई स्थान नदियां उफान पर हैं, सड़कें बह चुकी हैं. जन-जीवन पर गहरा असर पड़ा है.

पंजाब और हरियाणा में होगी मामूली बारिश

कुछ ऐसे ही हालात बंगाल में हैं, जहां बादल छाए हुए हैं. विभाग ने यहां भी बादल फटने की संभावना जताई है. कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश में 13 मई तक बारिश हो सकती है. सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 12 मई तक बारिश के साथ तूफान का अलर्ट है. असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघायल, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में भी तेज बारिश की संभावना है. पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में मामूली बारिश का अनुमान जताया गया है. अगले तीन दिन यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी.

Back to top button