राष्ट्रीय

कोलकाता के लिए आफत बनी बारिश, पूजा पंडालों में भरा पानी, ठप हुई मेट्रो सेवा

Kolkata Heavy Rain Update: कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्रों में रातभर भारी बारिश हो रही है मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया पानी कई घरों और आवासीय परिसरों में घुस गया, सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई जलभराव की वजह से रेल, सड़क, और मेट्रो ट्रैफिक बाधित हो गया

0f5d36cccf2e6f53d4c18b49ad59f36017289791768881123 original
WhatsApp Group Join Now

कोलकाता नगर निगम (KMC) के अनुसार, गरिया कमदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जोधपुर पार्क में 285 मिमी बारिश हुई भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है भारी बारिश की वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है हालांकि, आधिकारिक रूप से 2 लोगों की ही मौत की पुष्टि हो पाई है.

कोलकाता में मंगलवार को देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों और विभिन्न इलाकों में घरों के बाहर भारी जलभराव हो गया कोलकाता पुलिस के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान 60 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो आज सुबह लगभग 5.15 बजे हुसैन शाह रोड पर बिजली के झटके से मारे गए उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया दूसरे मृतक की पहचान तुरंत नहीं हो सकी.

Back to top button