राष्ट्रीय

सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर राज बब्बर ने दी यह प्रतिक्रिया

मुंबई: कांग्रेस पार्टी नेता राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. राज बब्बर ने कहा, ‘मेरी जन्मभूमि यूपी है और मेरे जीवन का दो-तिहाई हिस्सा महाराष्ट्र में बीता है. मैं उस संस्कृति के साथ नहीं हूं जो अपनी जमीन ही बांट रहे हैं और काट रहे हैं. हम जानते हैं कि यूपी की संस्कृति क्या है और महाराष्ट्र की परंपरा क्या है.

0a1c7a8b 2443 45e1 a57d 9ae6386153ec 1717568642069

WhatsApp Group Join Now

राज बब्बर ने और क्या कहा?

राज बब्बर ने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश से आया हूं और उत्तर प्रदेश की वो मानसिकता और सोच लेकर आया हूं जिसने शिवाजी महाराज, संभाजी को तिलक किया. मैं उस संस्कृति से यहां आया हूं. मैं उस संस्कृति से नहीं हूं जो अपनी जमीन को बांट रहा है और काट रहा है.

राज बब्बर ने कहा, ‘मैं मथुरा के पास का रहने वाला हूं. आगरा में मेरा जन्म लिया. शिवाजी महाराज के लिए मथुरा और बनारस वो स्थान है, जहां पर शंभाजी को तिलक करने के लिए यहां पर लाया गया. जो लोग उस समय महापंडित थे, उन्होंने उनको तिलक किया. हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति क्या है और महाराष्ट्र की परंपरा क्या है.

सीएम योगी का नारा चर्चा में

गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों अपने एक नारे की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा दिया था और अब झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी इस नारे की गूंज खूब सुनाई दे रही है. योगी के इस नारे ने दोनों राज्यों के चुनावों में किस कदर हलचल मचाई है इसका अंदाजा विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया से ही लग जाता है.

आखिर योगी आदित्यनाथ ने नारे से विपक्ष में हलचल क्यों मची है? इसका सीधा सा उत्तर हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव हो सकता है. योगी के इस नारे ने हरियाणा में निश्चित तौर पर हलचल मचाई थी और भाजपा को एक हारी हुई बाजी जीतने में अपना सहयोग दिया था. जब योगी ने झारखंड की अपनी हालिया चुनावी सभाओं में सोरेन की गवर्नमेंट के करप्शन, माफिया को संरक्षण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया तो जनता ने उनका समर्थन किया. लेकिन इन सभाओं में सबसे अधिक तालियां ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे पर बजीं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नारे पर लोगों का रिएक्शन देखकर ही विपक्ष में हलचल मची है.

Back to top button