राष्ट्रीय
Rajasthan Monsoon Update: बांसवाड़ा में बरसा रिकॉर्ड तोड़ पानी, बिजली गिरने से युवक की हुई मौत
राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. बांसवाड़ा में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 190 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है

WhatsApp Group
Join Now
अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बुधवार को अच्छी बारिश हुई. अजमेर के मसूदा में 77 मिमी, विजयनगर में 41 मिमी, नागौर के कुचामन में 26 मिमी, राजसमंद के भीम में 20 मिमी, पाली के मारवाड़ जंक्शन में 27 मिमी, बीकानेर के नोखा में 10 मिमी और श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई.

