राष्ट्रीय

Rajasthan Weather Update: तापमान में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है गुरुवार सुबह के मौसम की बात करें, तो प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा दिन में तापमान बढ़ने से मामूली गर्मी महसूस की गई

Download 2025 02 13t181723. 427

WhatsApp Group Join Now

बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम ?
मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें, तो बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा इस परिवर्तन के चलते दिन में मामूली गर्मी और सुबह-शाम मामूली ठंडक बनी हुई है आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आसार है

आगामी हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा हालांकि, इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है 15 से 17 फरवरी के बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छाए रहेंगे 16 से 19 फरवरी के बीच राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरज सकते हैं या मामूली बूंदाबांदी हो सकती है

इन जिलों में 10 डिग्री से नीचे पारा
राजस्थान में गुरुवार सुबह मौसम शुष्क रहने के बीच कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया सबसे कम तापमान फतेहपुर में 3.9°C दर्ज किया गया करौली में 6.5 डिग्री, दौसा में 6.7 डिग्री, लूणकरणसर में 6.9 डिग्री, चूरू में 7.5 डिग्री, अंताबरन, सांगरिया एवं नागौर में 7.6 डिग्री, सीकर में 8 डिग्री, पिलानी में 8.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.7 डिग्री, वनस्थली में 9.8 डिग्री, डाबोक में 9.6 डिग्री और सिरोही में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

 

Back to top button