राष्ट्रीय

G20 Summit: नेशनल हाईवे-44 से दिल्ली जाने वाले वाहनों का हुआ रूट डायवर्ट

सोनीपत दिल्ली में 8 सितंबर से प्रारम्भ हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit Delhi) को हरियाणा के सोनीपत की पुलिस सावधान हो गई है पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 से दिल्ली जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों, मध्यम और हलके मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है दूध, सब्जियां, फल और चिकित्सा आपूर्ति के वाहनों को अनुमति पत्र के साथ प्रवेश मिलेगा पुलिस ने सुरक्षा को चौकस करते हुए रूट डायवर्ट कर दिए हैं

Newsexpress24. Com g20 summit nh download 2023 09 07t182616. 163

WhatsApp Group Join Now

7 सितंबर को आधी रात से भारी और अन्य मालवाहक गाड़ी दिल्ली में नहीं जाएंगे वाहनों को दिल्ली में जाने से रोकने के लिए नाके लगाए जाएंगे पुलिस की तरफ से एनएच-44 पर टी प्वाइंट जाटी कलां, खरखौदा के पिपली में केएमपी फ्लाईओवर के नीचे, सैदपुर पुलिस चौकी के सामने, गांव नाहरी लामपुर बॉर्डर, सफियाबाद बार्डर से नरेला रोड, नाहरा-नाहरी-हलालपुर रोड डबल नहर पर नाके लगाए गए हैं

पुलिस एनएच-44 पर केजीपी, केएमपी जीरो प्वाइंट से बीसवां मिल की तरफ और कुंडली की तरफ वाहनों को भेजेगी इसके साथ ही एनएच-344बी से राई के पास से गाड़ी मेरठ और रोहतक की तरफ जा सकेंगे

सोनीपत से दिल्ली सीमा में प्रवेश के लिए बॉर्डर को बंद किया जाएगा पुलिस बाहरी और पश्चिमी दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बीसवां मील से निकाला जाएगा यहां से बवाना, कंझावला, नजफगढ़ और द्वारका के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा पुलिस ने नया रूट प्लान सोशल मीडिया पर भी साझा किया है

किन रास्तों से निकालेगी पुलिस

पुलिस ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को केजीपी और केएमपी के रास्ते निकालेगी यदि किसी गाड़ी को दिल्ली जाना है तो उसे गन्नौर स्थित अंतरराष्टीय फल एवं सब्जी मंडी तथा राई स्थित एजुकेशन सिटी में खड़ा किया जाएगा गन्नौर मंडी में छह हजार और राजीव गांधी एजुकेश सिटी में दो हजार वाहनों के खड़ा किया जा सकता है  दिल्ली पुलिस के योगदान के लिए भारी वाहनों को गन्नौर और राई में ही रोक लिया जाएगा महत्वपूर्ण सामान से भरे वाहनों को अनुमति के बाद सिंघु बॉर्डर की तरफ भेजा जाएगा सुरक्षा को लेकर भी सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं सभी यात्रियों की चेकिंग की जा रही है और ट्रेनों की भी समय-समय पर चेकिंग की जा रही है

Back to top button