कोडरमा के रास्ते चलने वाली इन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्ट
यदि आप हाल के कुछ दिनों में कोडरमा से ट्रेन पकड़कर यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह समाचार आपके लिए बहुत खास है। दरअसल, रेलवे ने कोडरमा रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली 3 जोड़ी ट्रेनों का रूट बदलदिया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बाराबंकी स्टेशन पर चलने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेन का मार्ग बदलाव किया है। जिसमें कोडरमा के रास्ते चलने वाली ट्रेन भी शामिल है। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने कहा कि कोडरमा से होकर चलने वाली 3जोड़ी ट्रेनों के मार्ग बदल दिया गया है।
इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट
-गाड़ी संख्या 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेशदून एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक वाराणसी-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़- लखनऊ के रास्ते चलेगा।
-गाड़ी संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक लखनऊ-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 11 दिसंबर से 14 जनवरी तकवाराणसी-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस 11 दिसंबर से 14 जनवरी तकलखनऊ-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर कैंटगंगा सतलुज एक्सप्रेस 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक वाराणसी-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर कैंट- धनबादगंगा सतलुज एक्सप्रेस 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक लखनऊ-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलेगी।

