SDRF टीम ने सकुशल ढूंढ निकाली बनास नदी में समाए युवक की डेड बॉडी
बरोनी थाना क्षेत्र से बह रही बनास नदी में रविवार दोपहर को नहाते समय भंवर में फंसकर डूबे मध्य प्रदेश के पुरुष का मृतशरीर करीब 21 घंटे बाद सोमवार सुबह 9 बजे मिल गया है. रविवार को जयपुर- कोटा नेशनल हाइवे 52 के पास वैष्णो देवी मंदिर के पीछे ओर से बह रही बनास नदी में डूब गया था. इसे SDRF टीम कमांडर राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में रविवार को घटना के बाद से ही नदी में तलाश रही थी. आज सुबह इसका घटना स्थल पर ही नदी के गहरे पानी में इसका मृतशरीर तलाश कर बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया. SDRF टीम कमांडर राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि वह पानी में पड़े भंवर में फंस गया और डूब गया.

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था : बरोनी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गिन्नौर निवासी अजय (20) पुत्र मुकेश वाल्मीकि जयपुर में साथियों के साथ सफाई का कार्य करता था. वह अपने तीन से चार दोस्तों के साथ करीब 11 बजे बाइक पर पिकनिक मनाने बनास नदी में आया था.
दोपहर करीब पौने बारह बजे बनास नदी में नहा रहा था कि वह गहरे पानी में चला गया. इससे उसका बैलेंस बिगड़ गया और पानी में डूबने लगा तो बल से चिल्लाया, यह देख नदी किनारे खड़े उसके अन्य साथी उसे बचाने के लिए नदी में जाने लगे, लेकिन तब तक वह डूब गया. बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद सूचना पर पुलिस थानाधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस और SDRF टीम को मौके पर बुलाया. उसके बाद देर शाम तक उसकी तलाश की . लेकिन उसका पता नहीं लगा, फिर सोमवार सुबह करीब 7 बजे से उसकी तलाश शुरु की और करीब दो घंटे बाद हीं SDRF की टीम ने उसे घटना स्थल से खोज निकाला.
<!–
–>
<!– और पढ़े…–>

