एनआईटी-ट्रिपलआईटी में इस दिन से सीट होगी कन्फर्म
देश के आईआईटी-एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी की जोसा काउंसलिंग पूरी होने के बाद अब स्टूडेंट्स अपने आवंटित कॉलेजों में एडमिशन ले रहे हैं. स्टूडेंट्स आवंटित कॉलेजों की वेबसाइट पर फाइनल प्रवेश के लिए जानकारियां जुटा रहे हैं. ऐसे में जोसा काउंसिलिंग के बाद जिन स्

एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने कहा कि आईआईटी में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स आवंटित आईआईटी की वेबसाइट पर दी गई रिपोर्टिंग एवं क्लासेज प्रारम्भ करने की जानकारी जुटा रहे हैं. इसके अतिरिक्त एनआईटी-ट्रिपलआईटी आवंटित स्टूडेंट्स यदि एनआईटी सिस्टम से आवंटित अपने कॉलेजज से संतुष्ट है तो इन्हें 24 से 26 जुलाई के बीच आंशिक प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा, जो कि सामान्य और ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 45 हजार एवं एससी-एसटी के लिए 20 हजार रुपए रखा गया है. यह आंशिक प्रवेश शुल्क का भुगतान कर ही स्टूडेंट्स जोसा काउंसलिंग में आवंटित एनआईटी सिस्टम के कॉलेजों में मिली सीट को कन्फर्म कर सकते है. आंशिक प्रवेश शुल्क जमा नहीं करने पर उनकी मिली सीट कैंसिल हो जाएगी. स्टूडेंट्स की ओर से काउंसलिंग के दौरान जमा करवाई गई सीट असेप्टेंस फीस उनके प्रवेश के दौरान बाकी कॉलेज की फीस में समायोजित कर ली जाएगी.
ऐसे स्टूडेंट्स जो जोसा काउंसलिंग के दौरान आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर लेते है एवं सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेने पर यदि किसी नयी सीट का आवंटन नहीं होता है तो उनकी जोसा काउंसलिंग में आवंटित सीट ही फिर आवंटित कर दी जाएगी.
आईआईटीज में पहला सेमेस्टर 24 जुलाई से 19 अगस्त के बीच एक्सपर्ट अमित आहूजा ने कहा कि आईआईटीज ने पहला सेमेस्टर आज से 19 अगस्त के बीच प्रारम्भ होगा . इसमें सबसे पहले आईआईटी दिल्ली में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई 24 जुलाई से प्रारम्भ होगी. इसके बाद 25 जुलाई से आईआईटी गुवहाटी, 26 जुलाई से इंदौर, 29 जुलाई से बॉम्बे, हैदराबाद, रूपड़ , 30 जुलाई से आईआईटी कानपूर, बीचयू , भिलाई, 31 जुलाई से जोधपुर, पलक्कड़, 1 अगस्त से मद्रास, भुबनेश्वर , तिरुपति, 2 अगस्त से पटना 3 अगस्त से आईईटी रुड़की , 4 अगस्त से धनबाद, 5 अगस्त से आईआईटी खरगपुर, धारवाड़, मंडी ,7 अगस्त जम्मू, गोवा तथा सबसे अंत में 19 अगस्त को आईआईटी गांधीनगर में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई प्रारम्भ होगी.

