राष्ट्रीय

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादी कैडर को किया गिरफ्तार

 

इंफाल, . मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 25 से 31 अगस्त तक खुफिया सूचनाओं के आधार पर संयुक्त अभियानों में बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने मिलकर कई जिलों में उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन उग्रवादी कैडर को अरैस्ट किया और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ बरामद किए.

Download 2025 09 02t112051. 416

WhatsApp Group Join Now

बरामद सामग्री में 53 हथियार, सात आईईडी, 10 लाख रुपए की ड्रग्स और अन्य युद्ध-संबंधी सामान शामिल हैं. 25 अगस्त को चुराचांदपुर के एस मुननुआम गांव में असम राइफल्स ने 1200 डब्ल्यूवाई टैबलेट्स (मूल्य लगभग 10 लाख रुपए) बरामद कर ड्रग्स की स्मग्लिंग की बड़ी चेन तोड़ी. सुगनू के सिंगटॉम गांव में संयुक्त अभियान में इंसास राइफल, मोर्टार, कार्बाइन, .32 पिस्टल, सात आईईडी, आंसू गैस ग्रेनेड, और बुलेटप्रूफ कवर बरामद हुए. तामेंगलांग के पंगमोल गांव से 110 राउंड एके-47, 16 राउंड एलएमजी, और सैन्य वर्दी बरामद की गई. उसी दिन इंफाल ईस्ट के तक्खेल से केसीपी (एमएफएल) का एक कैडर अरैस्ट किया गया.

26 अगस्त को जिरीबाम के रशीदपुर से हथियार और छह रेडियो सेट बरामद हुए. 27 अगस्त को कांगपोकपी के कोतजिम और माओहिंग कूकी से एम16 राइफल, कार्बाइन, मोर्टार, और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद किए गए. तेंगनौपाल के हाओलेंफाई (मोरेह) से वीवीईजेड के लिए काम करने वाला एक संदिग्ध पकड़ा गया. 28 अगस्त को काकचिंग डीएसए रोड से केसीपी (टी) का एक सदस्य और इम्फाल वेस्ट के लमसांग से केसीपी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) का एक कैडर अरैस्ट किया गया. जिरीबाम के जैरोलपोकपी और मोंगबुंग में पांच एकनाली बंदूक और बारूद बरामद हुआ.

28 अगस्त को ही इंफाल ईस्ट के बामोन लेईकाई से केवाइकेएल (ओकेन) का एक सदस्य और 29 अगस्त को मोइरांग से प्रीपाक (प्रो) का एक उग्रवादी पकड़ा गया. भारत-म्यांमार सीमा पर तेंगनौपाल में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के चार सदस्य अरैस्ट किए गए. मणिपुर पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और 9233522822 नंबर पर सूचनाएं सत्यापित करने की अपील की है.

 

<!– और पढ़े…–>

Back to top button