राष्ट्रीय

धार्मिक सजा सफलतापूर्वक सम्पन्न कर चुके हैं सुखबीर बादल

श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से शिअद प्रमुख और पूर्व उप सीएम सुखबीर सिंह बादल को सुनाई गई धार्मिक सजा वीरवार को मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सेवा के साथ पूरी हो गई. अकाल तख्त साहिब द्वारा सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य अकाली नेताओं को तनख्वाह के रूप में सुनाई गई धार्मिक सजा के अनुसार सुखबीर बादल ने दो दिन मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में सेवा की. 

3ea7d3f0 b19e 11ef 9998 554ca0733f00. Jpg
WhatsApp Group Join Now

 

सजा के अंतिम पड़ाव में वीरवार को दूसरे दिन भी सुखबीर सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे. उन्होंने सेवा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार से द्वारपाल के रूप में प्रारम्भ की. हाथों में बरछा पकड़कर एक घंटा द्वारपाल बन पहरा दिया. इसके बाद 10 से 11 बजे तक उन्होंने कीर्तन सुना और फिर 11 से 12 बजे तक लंगर हॉल में जूठे बर्तन साफ करने की सेवा निभाई गई.

सुखबीर बादल की सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे दिन भी गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया. बता दें कि धार्मिक सजा पूरी होने के साथ ही अब सुखबीर सिंह बादल 13 दिसंबर (शुक्रवार) को अमृतसर स्थित श्री हरिमंदर साहिब जाकर अरदास करेंगे.

आतंकी चौड़ा का तीन दिन का रिमांड बढ़ा

उधर, सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा को रिमांड समाप्त होने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया. पेशी के बाद पुलिस की ओर से न्यायालय में विभिन्न पहलु पेश किए और इसी के आधार पांच दिन का रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की. मगर न्यायालय की ओर से तीन दिन का रिमांड दिया गया अब आरोपी को शुक्रवार को फिर से पेश किया जाना है.

यूपी में हथियार छुपाने की बात कबूली

वहीं इससे पहले रिमांड के दौरान आरोपी ने पूछताछ में कई तरह के खुलासे किए हैं. वह यह भी पता चला है कि चौड़ा की मोबाइल लोकेशंस कई बार पाक सीमा के पास मिली. इतना ही नहीं पूछताछ में आरोपी चौड़ा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के जंगलों में हथियार छुपाए होने की भी बात कबूल है. इसी के अनुसार पुलिस की एक टीम लखीमपुर भी पहुंची हुई है और वहां पर छानबीन कर रही है. इसके अतिरिक्त पुलिस ऑफिसरों ने संभावना जताई है कि आतंकवादी हथियारों की खेप मंगवाने के लिए कई बार पाक सीमा के पास जा चुका है.

Back to top button