छत्तीसगढ़ के जिलों में लुढ़कता जा रहा है तापमान
रायपुर : नवंबर माह के दूसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के सूरजपुर, सरगुजा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, और दंतेवाड़ा जिला के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। यानी इन जिलों में अब ठंड दस्तक दे चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस AWS बलरामपुर में दर्ज किया गया।

मौसम जानकार एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आनें वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की आसार नहीं है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की आसार मौसम विभाग के द्वारा जताई गई है। आज राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की आसार है
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में कई जिलों के अधिकतम तापमान में परिवर्तन हुआ है। सूरजपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 29.4 डिग्री, सरगुजा का 28.9 डिग्री, जशपुर का 29.9 डिग्री, कोरिया का 29.4 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 28.9 डिग्री, कोरबा का 30.3 डिग्री, मुंगेली का 31.1 डिग्री, बिलासपुर का 30.4 डिग्री, रायपुर का 32.8 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, राजनांदगांव का 30.5 डिग्री, बालोद का 31.7 डिग्री, कांकेर का 30.7 डिग्री, नारायणपुर का 29.4 डिग्री, बस्तर का 30.3 डिग्री, बीजापुर का 30.9 डिग्री और दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिकतम तापमान राजधानी रायपुर का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

