पीएम आवास पर होगी मीटिंग, आज पहली मीटिंग करेंगे पीएम मोदी

इस मीटिंग में पीएम मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की स्थान नए इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति के लिए चर्चा करेंगे। कहा जा रहा है कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के शाम 7.30 बजे पीएम के आवासीय कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं।
राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा नाम
नए इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति पीएम और उनके द्वारा नामित एक केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता या लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता चयन करेंगे। चयन किए गए अधिकारी के नाम को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति नए इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति पर अपना फाइनल मुहर लगाएंगी।
इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति का क्या है नया नियम
बता दें कि चयन प्रक्रिया में दो समितियाँ शामिल हैं। पीएम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय चयन समिति और कानून मंत्री और दो सचिव स्तर के ऑफिसरों की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय सर्च कमेटी। सर्च कमेटी पांच नामों की सिफारिश करती है। सर्च कमेटी की सिफारिश पर पीएम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय चयन समिति चर्चा करेगी। पीएम की अध्यक्षता वाले समिति के पास सूची के बाहर से भी चुनाव आयुक्तों को चुनने का अधिकार है। फाइनल नाम पर मुहर लगने के बाद राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

