केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका के लिए ये हैं सबसे जरूरी योग्यताएं…
KVS Balvatika 2 Eligibility: अक्सर देखा गया है कि मां-बाप अपने बच्चों को अच्छे विद्यालयों में दाखिले के लिए चिंतित रहते हैं। यदि आप भी ऐसे ही चिंतित है, तो अब इसे छोड़ दीजिए, क्योंकि आज से केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज यानी 2 अप्रैल, 2025 से बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से 12वीं तक के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करने की घोषणा की थी।

इसके लिए पैरेंट्स अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन 11 अप्रैल तक कर सकते हैं। लेकिन यह तभी कर पाएंगे, जब संबंधित कक्षाओं में सीटें मौजूद होगी। KVS ने आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण की सुविधा दी है, जिनमें शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के उम्मीदवार शामिल हैं। यदि औनलाइन पंजीकरण के दौरान इन श्रेणियों में पर्याप्त आवेदन नहीं प्राप्त होते हैं, तो 7 अप्रैल, 2025 को इन श्रेणियों के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण की दूसरी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
KVS बालवाटिका 2 के लिए एलिजिबिलिटी
बालवाटिका-2 के लिए ऑफलाइन आवेदन 2 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा, जो सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। बालवाटिका-2 में एडमिशन के लिए बच्चों की न्यूनतम उम्र 4 से 5 साल होनी चाहिए। माता-पिता और अभिभावकों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बच्चे इस उम्र सीमा को पूरा करते हैं।
केवीएस बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से 11 के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले, अपने नज़दीकी केवी विद्यालय में जाएं और वहां के प्रिंसिपल कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और साथ ही जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें। दस्तावेज़ की लिस्ट में सामान्यत: उम्र प्रमाणपत्र, प्रमाणित माता-पिता की पहचान और निवास प्रमाणपत्र शामिल होते हैं।
भरा हुआ आवेदन फॉर्म विद्यालय में निर्धारित समय सीमा से पहले जमा करें।
किसी भी अपडेट के लिए आप केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या विद्यालय के नोटिस बोर्ड को चेक कर सकते हैं।
बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से 11 तक के लिए ऐसे निकाले जाएंगे प्रोविजनल लिस्ट
बालवाटिका और कक्षा-2 से आगे की कक्षाओं के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 17 अप्रैल, 2025 को जारी की जाएगी। पैरेंट्स इस लिस्ट को चेक करके अपने बच्चे के एडमिशन के लिए पुष्टि कर सकते हैं। सेलेक्शन लिस्ट और लॉटरी ड्रॉ परिणाम 2025 के बाद केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट और विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर मौजूद होंगे।
केवीएस में बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से IX में एडमिशन मिलने पर करें ये काम
माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश पुष्टि कर चुके हैं, उन्हें अगले कदम के रूप में काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए विद्यालय जाना होगा। बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से आगे की कक्षाओं के लिए एडमिशन लिस्ट चेक करने के बाद विद्यार्थियों को विद्यालय में जाकर फीस जमा करनी होगी और प्रवेश फॉर्म भरना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने की आखिरी तिथि 21 अप्रैल, 2025 है

