इन जिलों में 12 अगस्त को अत्यधिक बारिश होने का लगा अनुमान जाहिर करते हुए रेड अलर्ट जार
Uttarakhand School holiday: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में 12 अगस्त को अत्यधिक बारिश होने का अनुमान जाहिर करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिससे देखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा राज्य के 7 जिलों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी की घोषणा की है। यह अवकाश सिर्फ़ एक दिन के लिए है, 13 अगस्त में वापस सभी विद्यालय खोल दिए जाएंगे।

किन जिलों के विद्यालय रहेंगे बंद?
प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट के भीतर आने वाले 7 जिलों के विद्यालयों को 1 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। इनमें उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं। प्रशासन के आदेश के मुताबिक इन जिलों के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और प्राइवेट विद्यालय में आज छुट्टी रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आदेश का पालन ठीक से करवाने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी को दी गई है।
मौसम की खराबी की वजह से केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक
उत्तराखण्ड में लगातार बारिश कहर बरसा रही है। इसका चारधाम की यात्रा पर भी असर पड़ रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में आईएमडी ने रेड अलर्ट की घोषणा की है। जिसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह रोक 12, 13, और 14 अगस्त तक रहेगा ।

