राष्ट्रीय

टीआई अशोक शर्मा की बॉडी की गयी बरामद

WhatsApp Group Join Now

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार रात को एक कार शिप्रा नदी में गिर गई थी इसके बाद पता चला कि कार सवार तीनों पुलिसकर्मी है इसके बाद से पुलिस लगातार सर्चिंग अभियान चला रही थी इसमें धार से एनडीआरएफ टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ लोकल गोताखोर लगातार नदी में गिरी कार को तलाश रहे थे और जो पुलिसकर्मी कार में सवार थे उन्हें ढूंढ रहे थे इस बीच रविवार को टीआई अशोक शर्मा की बॉडी बरामद की गई फिर से सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया

Download 2025 09 09t101626. 636

सोमवार को पूरे दिन सर्चिंग अभियान चलाने के बाद शाम को एसआई मदनलाल निनामा की बॉडी भी मिल गई वहीं मंगलवार को अब एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारम्भ किया जाएगा जिसमें आरक्षक आरती पाल की तलाश की जाएगी पूरे अभियान में 150 से अधिक लोग लगे हुए हैं मदनलाल निनामा का आखिरी संस्कार रतलाम जिले के सैलाना में किया जाएगा

महिला आरक्षक आरती पाल की तलाश जारी

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि शनिवार रात हादसे के बाद रविवार सुबह थाना उन्हेल प्रभारी अशोक शर्मा की डेड बॉडी भैरवगढ़ क्षेत्र में मिली थी सोमवार देर शाम एक और डेड बॉडी मदनलाल निनामा की बरामद की है जो कि उन्हेल पुलिस स्टेशन में ही एसआई के पद पर पदस्थ थे इनकी डेड बॉडी भी भैरवगढ़ क्षेत्र में मिली है

3 पुलिसकर्मी कार समेत नदी में गिरे

  • थाना प्रभारी अशोक शर्मा की बॉडी बरामद
  • एसआई मदनलाल निनामा की भी मिली बॉडी
  • आरक्षक आरती पाल अब भी लापता
  • NDRF–SDRF की टीमें तलाश में जुटी

 

Back to top button