राष्ट्रीय

कल का मौसम : अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, गिरेगा तापमान

Kal Ka Mausam : दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है आईएमडी के अनुसार, दिनभर हवाएं तेज चल सकती है अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं सुबह में कोहरा नजर आ सकता है

Images 41 1

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान में शीत लहर जारी

राजस्थान के कई भागों में सर्दी का दौर जारी है बीते चौबीस घंटे में जयपुर और कोटा संभाग में कई स्थान शीतलहर दर्ज की गई मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है ठंड में वृद्धि के आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर पश्चिमी हवा चल सकती है इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है इस वजह से सुबह और शाम को ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है

झारखंड में तापमान गिरा

झारखंड में हवा चलने से तापमान गिरा है अगले कुछ दिनों में मौसम में अहम परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं मौसम विभाग के मुताबिक 9, 10 और 11 फरवरी को राज्य के अधिकतर इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकता है

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में मामूली से मध्यम बारिश की आसार है जम्मू और कश्मीर में छिटपुट मामूली बारिश हो सकती है उत्तर-पश्चिम और मध्य हिंदुस्तान में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरने के आसार हैं गुजरात में तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा

Back to top button