राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्री हो जाएं सावधान

पहलगाम: अमरनाथ यात्रा को लेकर भोले बाबा के भक्तों में भारी उत्साह देखा जाता है. भारी बारिश के बाद भी कल यानी शुक्रवार तक यह यात्रा जारी थी. लेकिन खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को आज रोक दी गई है. बता दें कि बीती रात से हो रही लगातार बारिश के बाद यह फैसला लिया गया है. सुबह 6 बजे तक यात्रियों ने दोमेल चेक प्वाइंट पर यात्रा करने का प्रतीक्षा किया.

Images 55 11zon

WhatsApp Group Join Now

अधिकारियों ने 6 बजे के बाद यात्रा को वापिस बेस कैंप भेज दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश और मौसम के पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए, अमरनाथ यात्रियों के किसी भी नए जत्थे को नुनवान बेस कैंप से चंदनवारी अक्ष के माध्यम से पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई. ऑफिसरों के अनुसार, मौसम में सुधार के बाद यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, यात्री प्रशासन द्वारा की गई समग्र व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं.

भारी बारिश के बाद कल भक्तों में देखा गया था उत्साह
भारी बारिश के बावजूद 5600 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था गुरुवार को अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों (बालटाल और पहलगाम) की ओर जम्मू से रवाना हुआ. वहीं ऑफिसरों ने कहा कि बुधवार को 30,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना की. अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बफार्नी के दर्शन कर चुके हैं.

अब तक कितने यात्री कर चुके हैं दर्शन?
गौरतलब है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई थी जिसके बाद से अब तक कुल 37,522 तीर्थयात्री यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से रवाना हो चुके हैं. यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को प्रारम्भ हुई और 19 अगस्त को खत्म होगी. पिछले वर्ष साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे.

Back to top button