दो छोटे-छोटे बच्चों की सांप काटने की वजह से मौत
कुरुक्षेत्र। दो छोटे-छोटे बच्चों की सांप काटने की वजह से मृत्यु हो गई। परिजनों ने सोचा भी नहीं था कि बेड पर सोए हुए बच्चे मृत्यु के आगोश में समा जाएंगे। यह दो छोटे बच्चे हैं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव बाबैन कस्बे के बेथला के।
साढे तीन वर्ष का एविन और कशन मौत का शिकार हो गए। कशन की मृत्यु रात को ही हो गई थी, जबकि एविन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की मृत्यु से गांव के अंदर मातम पसरा है।
दरअसल, आजकल प्रदेश भर में बारिश का मौसम है और ऐसे में सांप निकलना जाहिर है मगर परिजनों ने कभी नहीं सोचा था कि इतने जहरीले सांप के काटने की वजह से उनके दोनों बच्चे मृत्यु के आगोश में समा जाएंगे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव के अंदर मातम पसरा हुआ है। आज दोनों बच्चों का एक साथ संस्कार किया गया। गांव के अंदर हर किसी की आंखें नम थी।
सांप की सूचना मिलने के बाद स्नेकमैन सतीश फफड़ाना मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को भी पकड़ लिया, मगर जिस तरह से दोनों मासूम बच्चे मृत्यु के आगोश में समा गए हैं ।कहीं ना कहीं अब इस तरह के मामलों से लोगों को सतर्क होने की आवश्यकता है।
बता दें कि दोनों बच्चे खाना खाकर अपनी मम्मी के पास सोए थे रात को लगभग 12:00 बजे छोटे बच्चों ने अपनी मम्मी को उनके कान के पास तेज दर्द होने की कम्पलेन भी की थी। देखा तो कान नीला पड़ गया। इसी दौरान दर्द की कम्पलेन करने लगा वे दोनों बच्चों को गांव के निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उत्तर दे दिया तो उसे फिर अंबाला के मुलाना हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया था, जबकि एक को भर्ती कर लिया। बाद में दूसरे बच्चे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चों का शरीर सांप काटने की वजह से नीला पड़ गया था।

