राष्ट्रीय

केंद्रीय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को दी मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लेते हुए हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को स्वीकृति दे दी है इसके साथ ही सोनप्रयाग से केदारनाथ रोपवे परियोजना पर भी मुहर लगा दी है इससे हेमकुंड साह‍िब और केदारनाथ जाने के लिए ऊंची चढ़ाई से लोग बच सकेंगे सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा क‍ि सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच 12.9 किमी लंबा रोपवे बनाया जाएगा इस पर 4,081 करोड़ रुपये का खर्च आएगा  हेमकुंड साहिब रोपवे पर 2,730 करोड़ रुपये खर्च क‍िए जाएंगे इसके अतिरिक्त गवर्नमेंट ने  3,880 करोड़ रुपये के पशु स्वास्थ्य और बीमारी निवारण कार्यक्रम को स्वीकृति दी है

Untitled 498

WhatsApp Group Join Now

 

केदारनाथ रोपवे के लाभ

  1. वर्तमान में 8-9 घंटे लगने वाली यात्रा अब सिर्फ़ 36 मिनट में पूरी होगी
  2. पर्यावरण के अनुकूल, आरामदायक और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा
  3. चारधाम यात्रा को बढ़ावा, जिससे क्षेत्रीय व्यवसायों को फायदा मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा
  4. पूरे छह महीने तीर्थयात्रियों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे शुरुआती दो महीनों में संसाधनों पर अत्यधिक दबाव कम होगा
  5. यात्रा सीजन में रोज़गार के अवसरों में वृद्धि होगी वृद्धजन और दिव्यांगजन के लिए यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगा

 

Back to top button