राष्ट्रीय

नितिन गडकरी को चुनौती देंगे विकास ठाकरे

नई दिल्ली/मुंबई कांग्रेस पार्टी (Congress) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए 46 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है. इनमें महाराष्ट्र (Maharashtra) के 4 उम्मीदवार शामिल है. कांग्रेस पार्टी ने नागपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विरुद्ध विधायक विकास ठाकरे को उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि, रामटेक लोकसभा सीट से रश्मि बर्वे को टिकट दिया है.

Newsexpress24. Com lok sabha elections 2024 4 navabharat download 2024 03 24t070023. 265

WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस की चौथी लिस्ट के अनुसार पार्टी ने भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से डाक्टर प्रशांत पडोले चुनाव लड़ेंगे. वहीं, गडचिरोली-चिमूर लोकसभा सीट से डाक्टर नामदेव किरसान कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

बता दें कि रामटेक लोकसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. जबकि, गडचिरोली-चिमूर लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है. कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में अब तक 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पहली लिस्ट में 7 और दूसरी लिस्ट में 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल है.

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

  1. नागपुर – विकास ठाकरे
  2. रामटेक (एससी) – रश्मि बर्वे
  3. भंडारा-गोंदिया- डाक्टर प्रशांत पडोले
  4. गडचिरोली  – चिमूर (एसटी) – डाक्टर नामदेव किरसान

कांग्रेस की पहली सूची

  1. नंदुरबार (एसटी) – गोवाल पाडवी
  2. अमरावती (एससी) – बलवंत वानखेड़े
  3. नांदेड़- वसंत चव्हाण
  4. पुणे- रवींद्र धांगेकर
  5. लातूर (एससी) – डाक्टर शिवाजी कालगे
  6. सोलापुर (एससी) – प्रणीति शिंदे
  7. कोल्हापुर- छत्रपति शाहू महाराज

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 183 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. पार्टी ने पहली सूची में 39, दूसरी सूची में 43 और तीसरी सूची में 56 उम्मीदवार घोषित किए हैं.

 

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

महाराष्ट्र में कब और कहां मतदान?

  1. पहला चरण (19 अप्रैल)- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर, चंद्रपुर
  2. दूसरा चरण (26 अप्रैल)- बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
  3. तीसरा चरण (7 मई)- रायगड़, बारामती, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले
  4. चौथा चरण (13 मई)- नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड
  5. पांचवां चरण (20 मई)- धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई के सभी छह लोकसभा क्षेत्र

 

Back to top button