राष्ट्रीय

भगवान के भजनों में लीन भक्त की डांस करते करते हुई मौत, देखें वीडियो

Live Death Viral Video : हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे कई मुद्दे सामने सा चुके हैं, जिन्हें देखकर आत्मा कांप उठी. कभी किसी बच्चे को खेलते-खेलते अटैक आ गया तो कोई पढ़ते-पढ़ते दुनिया को अलविदा कह गया. अब राजस्थान के अजमेर का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भजन संध्या में डांस -डांस करते एक शख्स की अचानक मृत्यु हो गई .

Harata ataka ka mamal ma bugdhhatara haii ha 1671337031

WhatsApp Group Join Now

https://x.com/vijaykumarbmr/status/1814228656023117973

मामला अजमेर के पीसांगन जिले का है. यहां खाकी जी महाराज मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था. देवशयनी एकादशी के अवसर गांव के कई लोग इस आयोजन में शामिल हुए थे. इस दौरान यहां एक ऐसी घटना घटित हो गई तो लोग खौफ में आ गए. वीडियो 17-18 जुलाई की रात को हुई.

55 वर्ष के बुजुर्ग की मौत

मंदिर में आयोजित भजन संध्या के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई. 55 वर्ष के प्रेमी बाबूलाल कहार भी भगवान की भक्ति में डूबकर भैरू जी महाराज के भजनों पर नाचने लगे. नाचते-नाचते वह एक शख्स के ऊपर गिर पड़े. जब उठाने की प्रयास हुई तो पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी लोग मौज मस्ती में भजन पर नाच रहे हैं. तभी बाबूलाल लड़खड़ाते हुए किनारे आये और जमीन पर बैठक एक शख्स पर गिर पड़े. लोगों को लगा कि बाबूलाल जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं तो लोग और जोश में बोलने और नाचने लगे लेकिन कुछ देर बाद जब लोगों को पता चला कि बाबूलाल दुनिया छोड़ चुके हैं तो वहां सन्नाटा पसर गया.

बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट से अधिक समय से बाबूलाल लोगों के साथ नाच रहे थे. कहा गया कि बाबूलाल सब्जी बेचते थे और उसी से परिवार का भरण पोषण करते थे. तीन बच्चों के पिता बाबूलाल को आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी.

Back to top button