राष्ट्रीय

Weather Update: IMD ने इन इलाकों में जारी की जोरदार बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड

Weather Forecast: महीना कोई भी हो मौसम को हमेशा बेईमान ही बोला जाता है फरवरी में भी मौसम अजीबोगरीब करवटें ले रहा है कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते फरवरी के पहले पखवाड़े यानी 15 दिनों में सामान्य से 95 प्रतिशत कम बारिश हुई है मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 72 घंटों में दिल्ली एनसीआर का मौसम (Delhi Weather) में परिवर्तन देखने को मिल सकता है आईएमडी के ताजा अलर्ट के अनुसार बुधवार और गुरुवार को मामूली बारिश हो सकती है इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी पारा गिरेगा तो तेज हवा के चलने पर आपको ठंड का एहसास हो सकता है

Images 2025 02 15t144033. 427

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है मौसम विभाग (IMD) ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 84 फीसदी रही वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ (160) श्रेणी में दर्ज की गई राजस्थान के अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ सर्दी का असर कम हो गया है

इस राज्य में कम हुआ सर्दी का सितम

राजस्थान में पारा तेजी से चढ़ने की वजह से सर्दी का सितम कम हो गया है जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राजस्थान में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में (35.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में (8.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया

केंद्र के प्रवक्ता ने कहा कि डूंगरपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 32, जैसलमेर में 32.8, चित्तौड़गढ़ में 32.2, भीलवाड़ा में 32, उदयपुर में 31.8, जोधपुर में 31.7, नागौर में 31.4, दौसा, बारां एवं कोटा में 30.1 डिग्री, चूरू में 30, वनस्थली (टोंक) में 30.6 और अजमेर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया केंद्र के अनुसार, 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने और मामूली बारिश या बूंदाबांदी होने की आसार है

Back to top button