स्पोर्ट्स

अर्शदीप के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, T20 में बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था. जो काफी हद तक ठीक साबित होता हुआ भी दिखाई दिया. वहीं इस मैच में पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इसके साथ ही अर्शदीप ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.Newsexpress24. Com pbks vs srh t20 download 56

WhatsApp Group Join Now

अर्शदीप ने बनाया नया कीर्तिमान

सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध अर्शदीप सिंह काफी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. एक ही ओवर में अर्शदीप ने सनराइडर्स हैदराबाद को दो बड़े झटके दिए. अर्शदीप ने पहले ट्रैविस हेड और फिर एडन मारक्रम को पवेलियन भेजा. इसके साथ ही अर्शदीप के नाम टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. टी20 क्रिकेट में अर्शदीप ने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं.अर्शदीप ने अपने 123वें मैच में 150 टी20 विकेट हासिल किए है. अब अर्शदीप ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ दिया. पैट कमिंस को अपने 150 टी20 विकेट पूरे करने में 134 मैच लगे थे. जिसके बाद अब अर्शदीप उनसे आगे निकल चुके हैं.

पावरप्ले में पंजाब की बहुत बढ़िया गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध पावरप्ले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने काफी कमाल की गेंदबाजी की. पावरप्ले में पंजाब के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 3 बड़े झटके दिए थे. जिसमें अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके थे. इसके अतिरिक्त एक विकेट सैम करन ने हासिल किया था. पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 40 रन बनाए थे. हैदराबाद ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों को पावरप्ले में ही खो दिया था

Back to top button