स्पोर्ट्स

क्या सच में ईशान किशन और राहुल द्रविड के बीच चल रहा मन मुटाव…

Ishan Kishan Ignore Rahul Dravid Order: टीम इण्डिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं साउथ अफ्रीका दौरे पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था लेकिन तभी ईशान किशन ने बीसीसीआई से क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक मांगा था रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान किशन ने मानसिक तनाव के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया था

Newsexpress24. Com rahul dravid 2 getty 1704887801

WhatsApp Group Join Now

इसके बाद से ईशान किशन टीम से बाहर चल रहे हैं अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी20 सीरीज में भी उनको स्थान नहीं मिली थी जिसके बाद राहुल द्रविड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला था कि ईशान किशन को अब घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए, जिसके बाद उनकी टीम में वापसी होगी

ईशान किशन ने अनदेखा किया राहुल का ऑर्डर

ईशान किशन के लिए अब टीम इण्डिया में वापसी की राह और अधिक कठिन होती जा रही है ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से खेलना था लेकिन अभी तक ईशान किशन झारखंड टीम के साथ नहीं जुड़े हैं राहुल द्रविड ने ईशान को अपनी फिटनेस साबित करने और घरेलू क्रिकेट में खेलने की हिदायत दी थी लेकिन अपने पहले ही रणजी मैच से ईशान किशन अनुपस्थित रहे हैं

जिसके बाद अब ईशान की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इण्डिया ने तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया हैं जिसमें केएस भरत, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल है

क्या सच में ईशान किशन और कोच के बीच चल रहा मन मुटाव

कुछ दिनों पहले खबरें सामने आईं थी कि ईशान किशन को मिस बिहेवियर करने के चलते बीसीसीआई की तरफ से सजा दी गई है, जिसके कारण उनको टीम से बाहर किया गया है इन खबरों के सामने आने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला था कि ईशान किशन के मिस विहेवियर वाली सभी खबरें झूठी है बल्कि ईशान ने मानसिक तनाव के चलते क्रिकेट से ब्रेक मांगा था

हालांकि कुछ दिन पहले ईशान किशन को मैदान पर एक्सरसाइज करते हुए देखा गया था जिससे फैंस को आशा थी कि अब ईशान किशन की टीम में वापसी हो सकती है लेकिन अब ईशान ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच को मिस करके अपनी मुश्किलों को और अधिक बढ़ा लिया हैं

Back to top button