स्पोर्ट्स

चेन्नई को मिला ड्वेन कॉन्वे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

आईपीएल 2024 में सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया था. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है. दरअसल इस बार सीएसके की टीम में न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे नहीं खेल रहे हैं.Newsexpress24. Com csk vs gt 1682097080972 devon conway

WhatsApp Group Join Now

आईपीएल 2024 से पहले ही कॉन्वे चोटिल हो गए थे. जिसके चलते उनको इंडियन प्रीमियर लीग के पहले फेज से बाहर होना पड़ा था. हालांकि अब चेन्नई को कॉन्वे जैसा ही विस्फोटक खिलाड़ी मिल गया है. जो उनकी किरदार को काफी अच्छे से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में निभा रहा है. इस खिलाड़ी के आ जाने के बाद अब कॉन्वे की टीम में वापसी पर खतरा भी मंडराने लगा हैष

चेन्नई को मिला परफेक्ट रिप्लेसमेंट

आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार न्यूजीलैंड के युवा बाए हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को खरीदा था. जिसके बाद अब रचिन अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग सीजन खेल रहे हैं. ड्वेन कॉन्वे की गैरमौजूदगी में रचिन सीएसके के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अभी तक रचिन ने सीएसके के लिए दो मैचों में बल्लेबाजी की है और दोनों मैचों में उनका तूफानी अंदाज देखने को मिला है.पहले मैच में रचिन ने 15 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली थी तो वहीं दूसरे मैच में 20 गेंद पर 46 रन बनाए. जिसके बाद फैंस बोल रहे है कि अब सीएसके को कॉन्वे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट मिल चुका है. वहीं अब सोशल मीडिया पर फैंस भी कॉन्वे को लेकर काफी दिलचस्प पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

Back to top button